Sahibganj: पिछले दिनों हुए किशोर अपहरण कांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ राजेन्द्र दूबे ने 10 मई को प्रेसवार्ता कर बताया कि भागलपुर पीरपैंती गोविंदपुर के लक्ष्मण टोला निवासी लाल बहादुर यादव ने 7 मई को जिरवाबाड़ी ओपी में आवदेन देकर अपने नाबालिग पुत्र भावेश कुमार के अपहरण होने व फिरौती मांगने की शिकायत की थी. उनका पुत्र शाम 4 बजे घर के सामने खेलने निकला था. पुत्र के लापता होने के बाद शाम 7 बजे अपराधियों ने पुत्र को छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने 24 घंटे के अंदर अपहृत भवेश कुमार को सकुशल बरामाद करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छपामारी कर रही थी. एसआईटी ने अपहरण में प्रयुक्त स्कार्पियो बीआर 05 पीए 4671 सहित घटना में शामिल मालिक सह चालक बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि पीरपैंती थाना क्षेत्र के तड़वा निवासी बृजेश कुमार ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार बदमाश ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632399&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज : राजस्व कर्मचारी को मारी गोली, रेफर [wpse_comments_template]
साहिबगंज: किशोर अपहरण कांड में स्कार्पियो सहित एक गिरफ्तार

Leave a Comment