Search

 
 
 

साहिबगंज : 15 लाख की अवैध लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार

 
पुलिस ने पूछताछ कर आरोपित को भेजा जेल
Sahibganj : राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि गत 5 जुलाई को राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरेराम टोला उधवा में एक व्यक्ति के पास से लॉटरी टिकट के बंडल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए मनीष कुमार पिता- नकुल रजक सा०-हरेराम टोला उधवा थाना- राधानगर से पूछताछ करने पर उसने अपने सहयोगी कुन्दन कुमार, पिता- सुरक साहा सा०-हरेराम टोला उधवा, थाना-राधानगर के संबंध में जानकारी दी. मनीष कुमार के निशानदेही पर कुन्दन कुमार के स्टोर रूम से लॉटरी टिकट के बंडल को बरामद किया गया. जब्त सभी लॉटरी टिकटों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है. पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि लॉटरी टिकट सार्वजनिक स्थान पर रखना व बेचना कानूनी अपराध है. इस मामले राधानगर थाना कांड संख्या-84/2023 दर्ज किया गया है. कुन्दन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690213&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : सड़क सुरक्षा के प्रति डीएल व एलएल आवेदकों को किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही