Search

 
 
 

साहिबगंज : आईआरएस द्वितीय चक्र किटनाशी छिड़काव का एक दिवसीय प्रशिक्षण

 
Sahibganj : साहिबगंज जिला बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो के सभागार मे 28 जुलाई को आईआरएस  द्वितीय चक्र के किटनाशी छिड़काव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बोरियो के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉo विवेक भारती की अध्यक्षता मे आयोजित शिविर में सभी सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षण दिया गया. सभी सहिया को कलाज़ार, मलेरिया, फाईलेरिया आदि वेक्टर जनित रोग के लक्षण, उपचार, बचाव और प्रोत्साहन राशि के बारे मे विस्तार से बताया गया. बीडीओ ने स्टीकर लगाकर लोगों को जागरूक करने को कहा प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ टुडू दिलीप ने आईआरएस छिड़काव के दो दिन पूर्व गांव मे ग्राम सभा और घर-घर कलाज़ार का स्टीकर लगाकर लोगो को सूचना देने का निर्देश दिया. साथ ही कोविड वैक्सीनेशन मे प्रीकॉशन डोज़ ज्यादा से ज्यादा लोगों के लेने के लिए सभी सहिया को अपने अपने गावं मे लोगो को प्रेरित करने का भीं निर्देश दिया. मौके पर बीपीएम बिष्णु कुमार भगत, गीता देवी लिपिक, बीएएम सुमन कुमारी, एमटीएस मनोहर पंडित आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-savita-singh-assumed-charge-as-new-dpro/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नई डीपीआरओ के रूप में सविता सिंह ने ग्रहण किया प्रभार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही