Search

 
 
 

साहिबगंज : कालाज़ार को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

 
Sahibganj : सिविल सर्जन सभागार में 13 अक्टूबर को कालाजार रोगियों के समुचित इलाज़ को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. भीबीडी के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अनिल कुमार कार्यक्रम में विशेष रूप से संबोधित किया. उन्होनें उपस्थित सभी डॉक्टर, एएनएम, एलटी व पारा मेडिकल कर्मियों को कालाज़ार, मलेरिया जैसी वैक्टर जनित बीमारियों के फैलने के कारण, लक्षण, समुचित उपचार, रोकथाम व कालाज़ार प्रोत्साहन राशि की विस्तृत जानकारी दी. कालाज़ार राष्ट्रीय सलाहकार डॉ.बी.मरांडी ने स्वास्थ्यकर्मियों को कहा कि कालाज़ार उन्मूलन को कारगर बनाने के लिए कालाज़ार रोगियों को समय-समय पर फ़ॉलोअप करना ज़रूरी है. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, राज्य मलेरिया सलाहकार विनय कुमार, डब्लूएचओ डॉ.अभिषेक पॉल, डॉ.मनोज कुमार, जिला भीबीडी डॉ.सत्ती बाबू, डबडा सलाहकार संजय कुमार, सभी डॉक्टर, एएनएम व एलटी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-camps-organized-in-various-panchayats-under-government-aapke-dwar-program/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में लगी शिविर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही