Search

 
 
 

साहिबगंज : आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे

 
दोनों झुलसे लोगों की हालत चिंताजनक
Sahibganj : उधवा प्रखंड में राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुदकीपुर-दरगाहडंगा गांव की सड़क पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति को मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग झुलस गए हैं. दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है. दोनों का इलाज उधवा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. बताया जाता है कि 1 जुलाई शनिवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और अचानक बिजली कड़कने के साथ तेज़ बारिश शुरू हो गई. बताया जाता है कि पश्चिमी प्राणपुर के तफाजुल टोला के तजबुल शेख़, भगतटोला के शमाउन शेख़ व मुर्सेद शेख तीनों व्यक्ति किसी काम से उधवा तरफ़ आ रहे थे. इस बीच अचानक तेज बारिश होने लगी तो ये लोग फुदकीपुर-दरगाहडंगा गांव के चिमनी भट्टा के पास बरगद के पेड़ के नीचे ठहर गए. इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गई. जिससे पूर्व वार्ड सदस्य तजबुल शेख़ की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि साथ के दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685649&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : 02 से 04 जुलाई तक चलेगा प्लस पोलियो अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही