Search

 
 
 

साहिबगंज : ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत दो घायल

 
Sahibganj : जिरवावाडी थाना क्षेत्र में फुलबंगा के बीचोबीच वन विभाग कार्यालय के समीप टेंट लदा एक ट्रैक्टर 29 जून को अनियंत्रित होकर पलट जाने से इसपर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रैक्टर विवाह का टेंट लेकर बोरियो थाना के दुलेपहाड़ी गांव से आ रहा था. घायलों के नाम मुफ्फसिल थाना के शोभनपुरभट्ठा निवासी टुनटुन सिन्हा और अजय यादव है. मृतक का नाम ईश्वर यादव के पुत्र प्रेमचंद्र यादव उर्फ पाजू यादव है. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है. बच्चों के नाम गौरी कुमारी (11), आयुष कुमार यादव (9) और पीयूष कुमार यादव (8) है. मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. सभी भाई खेतीबारी कर गुजर बसर करते हैं. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683198&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कबीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग व भंडारे का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही