Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बोरियो के स्कूलों में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बोरियो प्रखंड के सभी स्कूलों में 25 अगस्त को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत बालक मध्य विद्यालय बोरियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में पूर्व उप मुखिया रिज़वान अंसारी, गफ्फार अंसारी सहित अन्य अभिभावकों के साथ विद्यालय संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कई अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. इसके साथ ही प्लस टू हाई स्कूल बोरियो में भी अभिभावक सम्मेलन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा देवी और प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर शिक्षक शाहिद इकबाल, सीमा सबीना टुडू, शिबू कुमार, कैलाश कुमार, संजीव कुमार, शारीरिक शिक्षक बमबम कुमार भी मौजूद थे. बरहेट के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करमटोला मे अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया जलहाइ सोरेन और प्रमुख बरनार्ड मरांडी शरीक हुए. बैठक में कोरोना काल के दौरान हुए क्षति पर चर्चा की गई. साथ ही शिक्षा विभाग की तरफ़ से ज्ञान सेतु एफएलएम योजना के तहत बच्चो को शिक्षा देने पर भी चर्चा की गई. गोष्ठी में अभिभावकों से भी अपेक्षित सहयोग की अपील की गई. यह">https://lagatar.in/sahibganj-fir-registered-against-four-people-in-assault-case/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मारपीट मामले चार लोगों पर प्रथामिकी दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही