Search

 
 
 

साहिबगंज : पीएमईजीपी जागरूकता शिविर का आयोजन

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- साहिबगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को लेकर (पीएमईजीपी) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आरके गुप्ता ने विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं पर्यवेक्षकों से कहा कि साहिबगंज प्रखंड में कुल 108 योग्य लाभुकों के पीएमईजीपी आवेदन पत्र चयन करना है. चयनित महिला एवं पुरुष लाभुक पीएमईजीपी के तहत राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण लेकर उद्योग स्थापित कर सकेंगे. राष्ट्रीयकृत बैंकों के मैनेजर ने आवेदन पत्र चयन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शशि कुमार राय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडेय, प्रखंड समन्वयक मनरेगा अभिषेक, प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र दास,  इओडीबी मैनेजर चंद्रशेखर शर्मा समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=364058&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ईडी की कार्रवाई के विरोध में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही