Search

 
 
 

साहिबगंज : सदर अस्पताल में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन

 
Sahibganj : सदर अस्पताल के सभागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य पखवाड़ा के तहत 22 अक्टूबर को तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान ने की. कार्यक्रम में सदर अस्पताल के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. सिविल सर्जन ने सभी से हमेशा तनाव मुक्त होकर कार्य करने की अपील की. जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीमा किस्कू ने घर के तनाव को ऑफिस और ऑफिस के तनाव को घर ले जाने से बचने की सलाह दी. स्टाफ नर्स डॉली झा ने कार्य क्षेत्र में तनाव को कम करने के कई सकारात्मक अनुभव साझा किए. इस दौरान लैब टेक्नीशियन शाहबाज आलम ने मिमिक्री करके सभी को खूब हंसाया. कार्यक्रम के दौरान तनाव मुक्ति के लिए म्यूजिकल बॉल गेम का भी आयोजन किया गया. सिविल सर्जन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. म्यूजिकल बॉल गेम में प्रथम पुरस्कार मोहम्मद शाहबाज आलम, द्वितीय पुरस्कार सुपौली देवी और तृतीय पुरस्कार संगीता कुमारी को मिला. यह">https://lagatar.in/sahibganj-72-year-old-rambalak-got-the-benefit-of-on-spot-pension/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 72 साल के रामबालक को मिला ऑन स्पॉट पेंशन का लाभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही