Search

 
 
 

सहिबगंज : प्रवासी मजदूरों के सर्वे को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

 
Sahibganj : सिदो कान्हू सभगार में श्रम विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र नाथ महतो और समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. [caption id="attachment_408641" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/orientation-sahiya-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> कार्यक्रम में मौजूद सेविका व सहिया[/caption] जिले में असंगठित मजदूरों और निर्माण श्रमिकों को चिन्हित कर उनके निबंधन के लिए इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बताया गया कि आंगनबाड़ी सेविका और सहिया अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों का सर्वे करेंगी. जिसके बाद इनका निबंधन किया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेविकाओं को प्रवासी मजदूरों के सर्वे से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई. किसी एजेंट या ठेकेदार के ज़रिए दूसरे प्रदेशों में जाने वाले मजदूरों की हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई. ठेकेदार, एजेंट और नियोजक कंपनी की भूमिका और मजदूरों के प्रति उनके दायित्वों से अवगत कराया गया. बताया गया कि ठेकेदार, एजेंट के माध्यम से जाने वाले मजदूरों को निशुल्क हरे रंग का परिचय पत्र ज़ारी होता है. अपनी इच्छा से बिना किसी एजेंट के माध्यम से दूसरे राज्य में काम करने जाने वाले मजदूरों को निशुल्क लाल रंग का परिचय पत्र जारी होता है. प्रवासी श्रमिक अपने स्मार्टफोन से या नजदीकी प्रज्ञा केन्द्र में जाकर निबंधन करा सकते है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-electricity-department-officials-and-employees-welcomed-the-implementation-of-the-old-pension-scheme/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बिजली विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू होने का किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही