Search

साहिबगंज : पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता रोमांच पर पहुंचा

पहाड़िया युवा संगठन व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से करा रहा आयोजन
Sahibganj : पहाड़िया युवा संगठन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान से तीन दिवसीय पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक रहा. 17 जून को प्रथम मैच में बरहेट व शांति नगर बुआरीजोर गोड्डा के बीच खेला गया, जिसमें बरहेट की टीम 1-0 से जीत दर्ज की. दूसरा मैच युवा स्टाइल स्पोर्टिंग क्लब बोरियो व फॉसिल पार्क मंडरो के बीच खेला गया. इसमें फॉसिल पार्क मंडरो की टीम 4-0 से विजयी हुई. तीसरा मैच आदिम जनजाति युवा क्लब लिट्टीपाड़ा पाकुर व सुपर किंग फोटो क्लब पतना के बीच खेला गया जिसमें पाकुड़ की टीम 0-1 गोल से जीत दर्ज की. दिन का चौथा व आखिरी मैच बिंदास स्पोर्टिंग क्लब चोंगड़ो व मिलान टीम पतना के बीच खेला गया जिसमें मिलान टीम पतना 1-0 से विजयी हुई.   यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671779&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : रेलवे क्वार्टर पर जबरन कब्जा को लेकर मारपीट में कई घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp