Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता 16 जून से होगी शुरू

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जुटेंगीं कई टीमें   
Sahibganj : डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में 15 जून को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में तीन दिवसीय पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता की आयोजन से संबंधित बैठक की गई. मालूम हो कि पहाड़िया युवा संगठन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 16, 17 व 18 जून को जिले के सिदो कान्हू स्टेडियम में पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. बैठक में इसी संबंध में विमर्श कर संबंधित पदाधिकारियों को खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, सुरक्षा, रेफरी, खेल प्रमाण पत्र आदि की व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए गए. इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा व पहाड़िया युवा संगठन के सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669719&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : नवोदय विद्यालय में बुनियादी साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही