Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पहाड़िया जनजाति ने की घर तक राशन नहीं पहुंचाने की शिकायत

Sahibganj: बोरियो प्रखंड के पहाड़िया जनजाति के लोगों ने बीडीओ सह एमओ से पीडीएस डीलर की शिकायत की है. जिसमें कहा गया कि दुले पहाड़, बिजुलिया, पोड़ैया व सिधारी पहाड़ के पहाड़िया जाति के लोगों का राशन गांव तक नहीं पहुंचता है. पहाड़िया ग्रामीणों का आरोप है कि हमलोगों को चावल तो मिलता है मगर लगभग 15 किलो मीटर नीचे उतर कर लेना पड़ता है. जबकि सरकार का निर्देश है कि आदिम जन जाति के लोगों को चावल घर-घर तक पहुंचा कर देना है. दुल्ले गांव के मैसा पहाड़िया,मांगा पहाड़िया,चंद्रू पहाड़िया,बिजुलिया पहाड़ के बीजू पहाड़िया, केसो पहाड़िया,मंगला पहाड़िया आदि ने उक्त आरोप लगाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658524&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : सीएचसी के बंद रहने पर सीएस ने मांगा स्पष्टीकरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही