Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Sahibganj : साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप पोल संख्या 233/26 के पास बुधवार 3 मई को 05416 डाउन भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अंजुमन नगर निवासी मो.शौकत (25) सिर पर लकड़ी लेकर रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. लोगों ने बताया कि इंजन में उसका शव फंस कर लगभग दो किमी तक घसीटता रहा. पश्चिमी फाटक के पास ट्रेन को रोका गया. ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर काफी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला गया. साहिबगंज रेल थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की सास अफसाना बीबी ने बताया कि मजदूरी के लिए सुबह सात बजे ससुराल से निकला था. घटना से कुछ देर पहले फोन से उससे बात हुई थी. मो.शौकत की चार साल पहले महादेवगंज निवासी मो.सलाम की पुत्री से शादी हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती है. मो.शौकत घर में अकेला कमाने वाला था. युवक की मौत से पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mission-life-campaign-organized-in-the-coastal-areas-of-ganga/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: गंगा के तटीय इलाकों में मिशन लाइफ कैंपेन का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही