Search

 
 
 

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी में 10 राउंड फायरिंग कर फैलाई दहशत

 
किराए पर रहनेवाले व्यक्ति ने की नामजद शिकायत, छानबीन में जुटी पुलिस Sahibganj : जिरवाबाड़ी ओपी अंतर्गत छोटा पंचगढ़, तुरी टोला स्थित सहदेव टेंट हाउस की गली में 8 से 10 युवकों ने रविवार 23 जुलाई को 10 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी. सूचना मिलते ही जिरवाबाडी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. किराए के मकान में रह रहे जयप्रकाश नगर, सकरुगढ़ निवासी मनीष कुमार गौड़ ने गोलीबारी की घटना को लेकर विशाल कुमार राय व आठ से 10 अज्ञात लोगों पर गोलीबारी का आरोप लगाते हुए जिरवाबाडी ओपी में लिखित आवेदन दिया है. इसमें मनीष कुमार गौड़ ने बताया है कि वहां किराए के मकान में रहते हैं. पड़ोस के रहने वाले विशाल राय 8 से 10 लोगों के साथ आया और अचानक गाली-गलौज करते हुए 10 राउंड फायरिंग कर भाग निकला. उन्होंने बताया कि किराया का मकान खाली कराने के लिए कुछ लोग दबाव बना रहे हैं. कुछ दिन पहले भी विशाल राय के साथ विवाद हुआ था. खबर लिखे जाने तक जिरवाबाडी पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह भी पढ़ें:  साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-21-year-old-married-woman-jumped-into-the-ganges/">साहिबगंज

: गंगा में कूदी 21 साल की विवाहिता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही