Search

 
 
 

साहिबगंज : जमानत मिलने के बाद बरहेट पहुंचे पंकज मिश्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 
Sahibganj : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट से विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के जमानत मिलने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी है. जमानत मिलने के बाद पंकज मिश्रा के बरहेट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. झामुमो के प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटने की अपील की. मौके पर राजमहल के सांसद विजय हांसदा, राजमहल व महेशपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार मौजूद थे. पंकज मिश्रा ने कहा कि जनता ही उनकी मालिक है और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी और एकजुट रहे. जनता का भी पूरा साथ मिला. लोकसभा चुनाव का परिणाम इसका प्रमाण है. उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता से विधानसभा चुनाव में संथाल की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की अपील की. ताकि हेमंत सोरेन फिर मुख्यमंत्री बन सकें. यह भी पढ़ें :  रांची:">https://lagatar.in/killed-the-girl-and-threw-her-body-in-the-bush/">रांची:

युवती की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही