Search

 
 
 

साहिबगंज : आयुष्मान योजना के तहत महीनों से भुगतान बंद, अस्पतालों के फूल रहे सांस

 
Subodh Singh Sahibganj : गरीबों के लिए आयुष्मान भारत जैसी क्रांतिकारी योजना किसी वरदान से कम नहीं है. लेकिन अब इस योजना को लेकर सरकार की गंभीरता की पोल खुल रही है. साहिबगंज ज़िले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कई निजी नर्सिंग होम गरीबों का इलाज़ कर रहे हैं. लेकिन महीनों से उन्हे भुगतान लंबित है.

तीन महीने से लाखों का बकाया

साहिबगंज के सूर्या सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को तीन महीने से भुगतान नहीं किया गया. अस्पताल के निदेशक डॉ.विजय कुमार ने बताया कि युष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल के तीन महीने का लगभग 20 लाख रूपया बकाया है. केन्द्र सरकार की तरफ़ से भुगतान पूरी तरह बंद है. सरकार से पत्राचार के बाबजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. सरकार की तरफ़ से कोई जवाब तक नहीं मिला. योजना से जुड़े ज़िले के दूसरे अस्पतालों का भी यही हाल है. [caption id="attachment_397124" align="alignnone" width="241"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/dr.-vijay-kumar-241x300.jpg"

alt="" width="241" height="300" /> अस्पताल के प्रबंधक डॉ.विजय कुमार[/caption]

इलाज़ ज़ारी, लेकिन हालात हो रहे मुश्किल

भुगतान ना होने के बावजूद ज़िले में निजी अस्पतालों ने सेवाएं बंद नहीं की है. आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब मरीज़ों का इलाज़ किया जा रहा है. लेकिन अब तमाम अस्पतालों का सब्र भी जवाब देने लगा है. अस्पतालों के प्रबंधकों का कहना है कि सरकार ने अगर जल्द ही भुगतान नहीं किया तो सेवा दे पाना मुश्किल हो जाएगा. यह">https://lagatar.in/sahibganj-sad-ending-of-a-happy-love-story-prasanjeet-and-pinky-left-to-make-people-cry/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत, लोगों को रूलाकर रूख़्सत हो गये प्रसनजीत और पिंकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही