Search

 
 
 

साहिबगंज : पीडीएस डीलर पर समय से अनाज नहीं बांटने का आरोप

 
Sahebganj : साहिबगंज (Sahebganj)- तालझारी हरिणकोल की पीडीएस (जनवितरण प्रणाली) डीलर सोनी बबीता हेंब्रम पर समय से राशन नहीं वितरण करने का आरोप दो दर्जन से अधिक कार्डधारियों ने लगाया है. इन कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साइमन मरांडी से मुलाकात कर लिखित शिकायत भी की. कार्डधारियों ने बीडीओ से कहा कि डीलर समय पर अनाज वितरण नहीं करती. 2022 के जनवरी से जुलाई तक अनाज का वितरण समय पर नहीं किया गया है. वजह पूछने पर डीलर मशीन खराब का बहाना बनाती है. कार्डधारियों ने बीडीओ से डीलर सोनी बबीता हेंब्रम के यहां से कार्ड हटाकर एक अन्य पीडीएस डीलर मनोज चौरसिया के यहां जमा करने की मांग की. कार्डधारियों की शिकायत पर डीलर मनोज चौरसिया को प्रखंड कार्यालय बुलाया गया. मनोज चौरसिया अतिरिक्त पीडीएस दुकान लेने से इंकार कर गए. उन्होंने बीडीओ को इस संबंध में आवेदन भी दिया. मुलाकात करने वाले कार्डधारियों में होपनमय किस्कू, तालामय टुडू, गुंजो देवी, बैहिन टुडू, अमली देवी, सुनीता तुरी समेत अन्य शामिल थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=350434&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 11 हजार वोल्‍ट तार के संपर्क में आने से हाइवा में लगी आग, ड्राइवर झुलसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही