Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : 72 घंटे के हड़ताल पर गये जिले के पीडीएस डीलर

Sahibganj : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को जिले के सभी पीडीएस डीलर तीन दिनों के हड़ताल पर चले गये. इस दौरान डीलरों ने ई पोस मशीन को बंद रखा है. हड़ताल कर रहे पीडीएस डीलरों ने बताया कि सरकार ने जनवरी से लाभुकों से ली जाने वाली कमीशन की राशि को बंद कर दिया. जो अब सरकार डीलरों के खातों में देगी, जिससे नियमित डीलरों के ऊपर आने वाले आवश्यक खर्च का बोझ बढ़ता चला जाएगा. कमीशन का भुगतान प्रशासनिक और सरकारी स्तर पर पिछले दो वर्षों से बकाया है. डीलरों को लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण करने में कई तरह की परेशानियां सामने आती है. दुकान का किराया, दुकान में रखे गए कर्मचारी का वेतन, ई पोस मशीन में लगने वाले कागज का खर्च, इंटरनेट का खर्च, गोदाम से मिलने वाली खाद्यान्न में लगने वाली परिवहन में खर्च, इत्यादि कई तरह की परेशानियां डीलरों को लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण करने में झेलना पड़ती है. हड़ताल में शामिल फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन साहिबगंज के अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, सचिव मो.अनवर अली, सह सचिव अरमान, कैलाश यादव कोषाध्यक्ष भगवान जोशी के अलावे सुबोध कुमार, उमेश पटेल, तनवीर आलम, मो.सुल्तान, मिराज, मदन पासवान, आशुतोष गुप्ता, मीना देवी, अनीता दयाल, बास्की नाथ यादव, दिनेश पासवान, सुमित मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-deo-inspected-shibu-soren-tribal-inter-college/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीईओ ने शिबू सोरेन जनजातीय इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही