Search

 
 
 

साहिबगंज : बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की हुई बैठक

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक 26 जून सोमवार को प्रखंड प्रमुख स्टेनशिला सोरेन के अध्यक्षता में राधानगर थाना परिसर में हुई. बैठक में पंचायत प्रतिनिधि के अलावा दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थिति थे. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सभी से अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील की. इस्पेक्टर राजीव रंजन ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली. उन्होंने  लोगों से संवेदनशील जानकारियों को थाना से साझा करने का आग्रह किया. मौके पर उप प्रमुख ममलोत शेख, बीस सूत्री सदस्य ऐनुल हक़ अंसारी, मुखिया मुस्तकीम अंसारी, भैया किस्कु, धर्मराज मंडल, सुनील प्रमाणिक, अताउर शेख, अबुकलम आजाद, फारूख समशी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680221&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का मांगा प्रतिवेदन, की समीक्षा   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही