Search

 
 
 

साहिबगंज : होली पर शांति समिति की बैठक, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश समेत संथाल की 2 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने होली पर्व सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में शांति समिति की बैठक की. बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. डीसी ने लोगों से होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते के लिए सभी संभव उपाय करने को कहा. संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती का नेर्देश दिया. साथ ही अश्लील गानों व डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने और शराब पर रोक के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा. बैठक में डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, एसडीओ साहेबगंज अंगारनाथ स्वर्णकार, सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, सभी थानेदार आदि उपस्थित थे.

पाकुड़: दुर्व्यवहार का आरोपी जनसेवक निलंबित

Pakur : पाकुड़ के डीडीसी मो. साहिद अख्तर ने हिरणपुर अंचल के सीओ के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी जनसेवक प्रभात रंजन को निलंबित कर दिया है. सीओ ने डीसी को पत्र लिखकर उसके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी. जनसेवक पर वाट्स ग्रुप में डीसी समेत अन्य अधिकारियों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप था. सीओ के पत्र के आलोक में डीडीसी ने जन सेवक प्रभात रंजन को अनुशासनहीनता के आरोप में सरकारी सेवक आचरण नियमावली के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड कार्यालय, पाकुड़ होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही