Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : शातिंपूर्ण व कदाचार मुक्त इंटर की परीक्षा संपन्न

Sahibganj : बुधवार को इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शहर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त सचालित हुई. जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में जियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, मनोविज्ञान विषय की परीक्षाएं आयोजित हुई. राजस्थान इंटर स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र पर 166 परीक्षार्थी, साहिबगंज कॉलेज़ केंद्र पर 202 परीक्षार्थी, संध्या महाविद्यालय साहिबगंज केंद्र पर 433 परीक्षार्थी शामिल हुए. ज़िले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में कुल 1583 परीक्षार्थियों में 1490 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. दूसरी पाली में फिलोसोफी के विषय की परीक्षा में राजस्थान इंटर स्कूल केंद्र पर 9 परीक्षार्थी, साहिबगंज महाविद्यालय केंद्र पर 2 परीक्षार्थी, संध्या महाविद्यालय साहिबगंज केंद्र पर 1 परीक्षार्थी शामिल हुए. कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर 43 परीक्षार्थियों में 41 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. संध्या महाविद्यालय केंद्र पर सदर बीडीओ सुबोध कुमार और केंद्र अधीक्षक ने निरीक्षण किया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-situation-normal-in-the-city-internet-service-restored/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शहर में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा को किया गया बहाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही