Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मानसून पूर्व हर हाल में हो लंबित कार्य पूर्ण :डीडीसी

Sahibganj: नमामि गंगे क्षेत्र अंतर्गत ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के संरचनाओं के निर्माण कार्य में प्रगति प्रदान करने के लिए 19 मई को  डीडीसी सह नोडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. सभी पंचयतों के मुखिया व जलसहिया भी बैठक में उपस्थित थे. डीडीसी ने ग्राम वार कचरा प्रबंधन से संबंधित निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. खराब प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि हर हाल में 10 दिनों में कार्य पूर्ण‌ कराते हुए जियो टैग करना सुनिश्चित करें. दियारा क्षेत्र में मानसून प्रवेश करने से पहले हर हाल में पूर्ण कराना है. इसके लिए सभी ग्राम जल स्वच्छता समिति इस कार्य को अभियान के रूप में लेकर लंबित कार्यो को पूर्ण कराते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय में समर्पित करेंगे. ग्राम स्तर पर प्लास्टिक कचरा को ईकट्ठा करने के लिए बांस के घेराव का यार्ड बनाया जाए. ग्रामीण घेराव में प्लास्टिक कचरा को रखने का कार्य करेंगे. सभी ग्रामों में लिगेसी बेस्ट रिमूवल कैंपेन, विरासत अपशिष्ट हटाने के लिए 10 दिनों का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर कार्यपालक अभियंता गोविंद कच्छप,सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक व अन्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641849&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे की कामना के साथ सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही