Sahibganj:पिछले चार दिनों से जिले में तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 17 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. भीषण गर्मी से शहर के सड़को में इक्का दुक्का लोग ही नजर आ रहें हैं. पिछले चार दिनों से साहिबगंज जिले में सुबह से ही तीखी धूप खिल जा रही है. सुबह के 8 बजे ही गर्मी झुलसाने वाले स्तर पर पहुंच जा रहा है. जिससे आम जनजीवन हलकान है. दोपहर में तीखी धूप के साथ चल रही हवाएं लू का एहसास कराने लगी है. भीषण गर्मी में भी छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन को स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर देनी चाहिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610930&action=edit">यह
भी पढ़ें: साहिबगंज: अवैध भंडारण में 4 क्रेशरों को ध्वस्त कर संचालकों पर एफआईआर दर्ज [wpse_comments_template]
साहिबगंज: तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने से लोग हलकान

Leave a Comment