Search

 
 
 

साहिबगंज : हल्की बारिश में भी जलजमाव से बरहरवा बाज़ार के लोग परेशान

 
Subodh Singh Sahibganj : बरहरबा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार हल्की बारिश से सड़क जलमग्न हो जाता है. बरसात के पानी का निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण हल्की बारिश में सड़के तालाब में तब्दील हो जाती हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभाग के पदाधिकारियों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली. जिसके कारण स्थानीय लोगों को हर रोज़ परेशानियों से दो चार होना पड़ता है. लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय को हर साल नियमित होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा रहा है. इसके बावजूद सड़क की हालत नहीं बदल रही. ग्रामीण क्षेत्र से बरहरवा नगर पंचायत बन गया. लेकिन नागरिक सुविधाएं जस की तस हैं. नगर पंचायत के इस लापरवाही का ख़ामियाज़ा सड़क से गुज़रने वाले स्कूली छात्र, महिलाएं, बुजुर्गों के साथ-साथ व्यवसाय को भी भुगतना पड़ रहा है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mla-anant-ojha-reached-the-news-of-drowning-of-three-children-due-to-flood/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बाढ़ से तीन बच्चे के डूब जाने की खबर पर पहुंचे विधायक अनंत ओझा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही