Search

 
 
 

साहिबगंज : घर के लोगों को कमरे में बंदकर लूटपाट, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : रांगा थाना क्षेत्र के शर्मापुर में शुक्रवार की रात तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट की. डकैत लाखों की संपत्ति ले गए. लूटपाट की घटना अवैध शराब के धंधे के आरोपी अरविंद कुमार गुप्ता के घर में घटी. बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, वहां के थाना प्रभारी सुमित कुमार व रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन में जुट गए. मकान मालकिन पूनम देवी ने बताया कि डकैतों ने घर में घुसकर अरविंद कुमार के बारे में पूछताछ की, फिर पिस्टल और चाकू दिखाकर घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और लूटपाट की. आलमारी की चाबी मांगकर 5 से 7 लाख रुपये के सोने- चांदी के आभूषण व 60 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए. महिलाओं के पहने गहनों को भी उतरवा लिया. जाते समय डकैत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी उखाड़ ले गए.

दुर्घना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

Sahibganj : बरहेट के पंचकठिया के समीप शुक्रवार को टोटो और कार के बीच टक्कर में 9 घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्रपुर निवासी शोभा बेवा (60 वर्ष) की शनिवार को दुमका के फूलो झानो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना में शोभा बेवा के दोनों पैर टूट गए थे. महिला का शव एंबुलेंस से घर लाया गया. शव  पहुंचते ही घर में मामत छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही