Search

 
 
 

साहिबगंज : अतिक्रमण की मापी करने पहुंची प्रशासनिक टीम का लोगों ने किया विरोध

 
प्रशासन ने कहा, खास महाल की जमीन है पौने आठ एकड़
Sahibganj : भवन प्रमंडल विभाग के सामने स्थित खासमहाल की तकरीबन पौने आठ एकड़ जमीन पर से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. साहिबगंज एसडीओ राहुल जी आनंद जी, साहिबगंज सदर सीईओ अब्दुल समद, भू अर्जन पदाधिकारी जयवर्धन कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम आमीन के साथ वहां जमीन की मापी करने पहुंची. भवन प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता पैरे मुंडा ने बताया कि यह जमीन भवन प्रमंडल की है जिस पर कुछ लोग अतिक्रमण कर लिए है. इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने किया मापी का विरोध

दूसरी ओर रामदयाल धागड़ ने प्रशासनिक पहल का विरोध करते हुए कहा कि इस जमीन में से कुछ जमीन उसके दादाजी के नाम से खतियानी खाता में दर्ज है. इस पर यहां वे लोग बरसों से रह रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन जबरन उनकी जमीन छीनना चाहता है, लेकिन वे जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे. मौके पर जुटे अन्य लोगों ने कहा कि वे लोग यहां वर्षों से रह रहे हैं लेकिन कभी भी प्रशासन की ओर से यह  जानकारी नहीं दी गई कि यह जमीन सरकारी है. अचानक से आज इस जमीन को सरकारी बताया जा रहा है.

यह जमीन खास महाल की है : एसडीओ

इधर साहिबगंज एसडीओ राहुल जी आनंद जी ने बताया कि यह जमीन खास महाल की है. जिसका कुछ इलाके में अतिक्रमण किया जा रहा था. इसी क्रम में उक्त जमीन की जांच पड़ताल करने के लिए वहां पदाधिकारियों की टीम पहुंची थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706492&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : साढ़े तीन लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही