Search

साहिबगंज : जनता की समस्या हम तक पहुंचे ताकी समाधान हो:मंत्री

Sahibganj: जिला समाहरणालय में मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में 29 मई को जिला योजना समिति की बैठक हुई. डीसी ने समिति सदस्यों को अवगत कराया कि जिले के विकास के लिए कितना फंड प्राप्त है. डीसी ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था लचर है तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानव संसाधन की कमी के कारण भी हम कई जगहों पर पिछड़े हैं. विधायक अनंत ओझा ने आंगनबाड़ी केंद्र सोहनपुर भट्टा को किराए के मकान में स्थानांतरित करने के लिए की बात कही. इसपर समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने विवाद निपटाने की बात कही.साथ ही राजमहल एसडीपीओ रोशन कुमार को सरकारी भूमि ढूंढने का निर्देश दिया गया. विधायक लोबिन हेंब्रम ने 8 माह बीत जाने के बाद भी सेविका-सहायिका को नियुक्ति पत्र न मिलने की शिकायत की. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कराने की कोशिश कर रहें हैं कि जिला विकास के पथ पर अग्रसर हो. जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्या हम तक पहुंचे. बैठक में सड़क निर्माण, पानी की समस्या, तकनीकी समस्या पर चर्चा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू के साथ कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651855&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : घंटो बाद गोताखोरों ने निकाला युवक का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp