Search

 
 
 

साहिबगंज : जन स्वास्थ्य अभियान की अवधि 14 से बढ़कर 18 जुलाई

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य अभियान की सफलता को लेकर जन स्वास्थ्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने कहा कि अभियान 1 जुलाई से 14 जुलाई तक ज़िले में चलाया जाना था. अब इसकी अवधि बढ़ाकर 18 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. 1 जुलाई को जिले में अभियान की शुरूआत हुई थी. अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ, मोतियाबिंद व बुखार के मरीजों एवं दिव्यांग जनों को चिन्हित कर इलाज किया जाना है. प्रखंड स्तर पर सहिया एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है. माइक्रोप्लान भी बन चुका है. प्रखंड चिकित्सा प्रसार पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक होगी. अभियान के तहत 1 हजार 747 गांव तथा 2 लाख 70 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे कर रोगी चिन्हित किए जाएंगे. डीसी ने कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण दिया गया है. स्क्रीनिंग आंख की परेशानी जैसे मोतियाबिंद, टीबी, दिव्यांग मरीजों की जांच, बुखार की होगी. जो भी मरीज पाए जाएंगे उनका उपचार किया जाएगा. मोतियाबिंद मरीजों के आंखों के ऑपरेशन के बाद देखभाल की जाएगी. बैठक में डॉ. किरण माला, मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान, डीपीएम अनिमा किस्कू, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347452&action=edit">यह

भी पढ़ें : जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही