Search

साहिबगंज : विश्व पृथ्वी दिवस पर किया पौधरोपण

Sahibganj : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संस्थान के प्रांगण में पौधरोपण किया गया. बैंक प्रबंधक सुधीर कुमार ने पीपीटी के माध्यम प्रशिक्षुओं को पृथ्वी दिवस के बारे में सविस्तार जानकारी दी. इस अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई. संस्थान के निदेशक ने जानकारी देते हुए कहा कि हमलोग जितना पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करेंगे उतने ही सुरक्षित वातावरण में रहेंगे. उन्होंने पर्यावरण एवं पृथ्वी को सुरक्षित रखने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. एलडीएम सुधीर कुमार ने लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया. इस अवसर पर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण की अपील की गई. यह भी बताया गया कि पृथ्वी और पौधों को बचाने के लिए जल संरक्षण किया जाना जरूरी है. मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड प्रबंधक जगनमइ मिश्रा, आरसेटी निदेशक वीरेंद्र कुमार मांझी, संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजहंस कुमार, अतिथि प्रशिक्षक संतना भगत,  संस्थान के कार्यालय सहायक आमरे आनंद, रंजीत कुमार, प्रकाश कुमार समेत प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615164&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर दौड़े युवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp