Search

 
 
 

साहिबगंज : 10 जुलाई से 17 जुलाई तक चलाया जाएगा पौधरोपरण अभियान

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रहे कार्यक्रम व इसके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में 8 जुलाई को हुई. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. डीडीसी ने कहा कि जिले में 10 से 17 जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा. इसे लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया. बैठक में साफ-सफाई, घरों में उपलब्ध कराए जा रहे कूड़ेदान, टमटम स्टैंड के निकट नाला समेत अन्य नालों की सफाई की समीक्षा की गई. धोबी झरना के आसपास अतिक्रमित जमीन एवं नाला व झरना के सौंदर्यीकरण की भी समीक्षा की गई. सीवरेज कार्य के तहत साहेबगंज और राजमहल की अद्यतन स्थिति और छूटे हुए घरों की समीक्षा की गई. बचे हुए घरों को जल्द सीवरेज से जोड़ने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज और नमामि गंगे समिति के सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352000&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 13 अगस्त को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही