Search

 
 
 

साहिबगंज : 02 से 04 जुलाई तक चलेगा प्लस पोलियो अभियान

 
सिविल सर्जन ने तैयारी का लिया जायजा, निकाली जागरुकता रैली
Sahibganj : सिविल सर्जन डॉo रामदेव पासवान ने 1 जुलाई शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतना व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहरवा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने 2 जुलाई से 4 जुलाई 2023 तक चलने वाला प्लस पोलियो कार्यक्रम के सभी तैयारियों का जायजा लिया. इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतना से सिविल सर्जन के नेतृत्व में प्लस पोलियो जागरूकता को रैली निकाली गई. मौके पर सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पोलियो कार्यक्रम से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. सिविल सर्जन ने  कहा कि अगर एक भी बच्चा छूटा तो हमारा सुरक्षा चक्र टूटा. इसलिए 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा दो बूँद जरूर पिलाए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo विनीत कुमार, डॉo सत्ती बाबू डबडा, जिला वीबीडी सलाहकार, बीपीएम, बीएएम, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685533&action=edit">यह

भी पढ़ें: अवैध खनन मामले में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को ईडी का समन, पांच जुलाई को बुलाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही