Search

 
 
 

साहिबगंज : मिर्जाचौकी-फरक्का सड़क का शिलान्यास पीएम मोदी 12 जुलाई को ऑनलाइन करेंगे- विधायक

 
Sahebganj : साहिबगंज (Sahebganj)- मिर्जाचौकी-फरक्का फोरलेन सड़क का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर से ऑनलाइन करेंगे. पीएम 12 जुलाई को देवघर में नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी राजमहल विधायक अनंत ओझा ने प्रेस कांफ्रेस में दी. उन्होंने कहा कि इस सड़क की मांग पुरानी है. 2019 में इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिली. सड़क निर्माण के पहले चरण का काम तेजी से चल रहा है. 1303 करोड़ की लागत इस पर आएगी. बांसकोला से उधवा-केलाबाड़ी तक करीब 43 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है. जुलाई 2023 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा. विधायक ने कहा कि इस सड़क के बनने पर बिहार-बंगाल एवं झारखंड के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इसके अलावा साहेबगंज जिले में फोरलेन सड़क का भी निर्माण कार्य चल रहा है. साहेबगंज-मनिहारी गंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य भी चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352884&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पीएम मोदी के बैनर-पोस्टर से पटा शहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही