Search

 
 
 

साहिबगंज : पुलिस और उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर नष्ट किया देशी महुआ शराब

 
Sahibganj : तालझारी प्रखण्ड के राजमहल थाना क्षेत्र के लालमाटी पंचायत अंतर्गत बढ़ाय टोला और हाथी गढ़ गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए 90 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया. साथ ही 800 जाबा महुआ को नष्ट कर दिया गया. आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रजनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने राजमहल थाना पुलिस के साथ बढायटोला गांव में कालू और अभिमन्यु के घर पर तथा हाथी गढ़ में रोहित और सूरज के घर पर छापा मारा. चारों घरों से 90 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया और 800 लीटर जाबा महुआ को नष्ट किया गया. राजमहल थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर राजमहल थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की और सैंकड़ों लीटर जाबा शराब को नष्ट किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370070&action=edit">यह

भी पढ़ें : ईडी ने दाहू और बच्चू यादव के जहाज को किया जब्त किया, साहिबगंज पुलिस से दोनों का पता लगाने को कहा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही