Search

 
 
 

साहिबगंज : पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने राजमहल थाना का किया औचक निरीक्षण

 

लंबित कांडों को निपटाने व फरार लोगों को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

Sahibganj : पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने शुक्रवार को राजमहल थाना का औचक निरीक्षण किया. थाना डायरी से लेकर परिसर की साफ-सफाई को देखा. इस दौरान कई दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं से भी अवगत हुए. थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल से लंबित कांडों की जानकारी ली और उसे जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जितने भी पुराने मामले व फरार लोग हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कांडों का निष्पादन करें. रात्रि गश्ती को नियमित रूप से चलाएं. चौक-चौराहों व दुकानों के पास बैठकर शराब पीने वाले मनचलों पर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक शशि भूषण चौधरी, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धोनी">https://lagatar.in/dhoni-filed-a-case-against-his-friend-rs-15-crore-fraud-case-hearing-was-held-in-ranchi-civil-court/">धोनी

को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही