Search

 
 
 

साहिबगंज : गेहूं की बोरियों से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, ड्राइवर के पास नहीं मिले ज़रूरी कागज़ात

 
Sahibganj : बरहरवा थाना क्षेत्र के रिसोड चेकनाका पर 20 अगस्त को जांच के दौरान गेहूं की बोरियों से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा. जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या जेएच 02 एयू 8051 राधानगर की ओर जा रहा था. ट्रक के चेकपोस्ट पहुंचते ही मौजूद मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक को जांच के लिए रोका. ड्राइवर से चालान और ज़रूरी कागज़ात मांगे गये. लेकिन ड्राइवर कोई कागज़ात प्रस्तुत नहीं कर सका. जिसके बाद ट्रक को जब्त कर बरहरवा सीओ और बरहरवा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई. साथ ही ट्रक पर लदे गेहूं के पीडीएस का होने के संदेह पर एमओ को भी सूचना दी गई. पकड़ा गया गेहूं एफसीआई का नहीं मौके पर पहुंचे एमओ सुरेन्द्र नारायण ने पड़ताल के बाद बताया कि ट्रक पर लदे गेहूं का एफसीआई से कोई संबंध नहीं है. निजी कारोबार के लिए गेहूं का परिचालन हो रहा था. पड़ताल के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सम्बंधित जानकारी सुनिश्चित कर पुलिस को लिखित रूप से भेज दी. परिवहन नियमों के आधार पर पुलिस धराये ट्रक पर आवश्यक कार्रवाई करेगी. अवैध परिचालन का मामला बरहरवा अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता ने बताया कि ट्रक का अवैध परिचालन हो रहा था जो जांच के दौरान संदिग्ध मालूम पड़ता है. जांच के दौरान तमाम ज़रूरी जानकारी जुटाई जा रही है. सभी पहलू सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-finally-safiq-sheikh-was-arrested-was-wanted-for-ten-years/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आखिरकार सफीक शेख हुआ गिरफ़्तार, दस साल से था वांटेड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही