Search

 
 
 

साहिबगंज : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 
Sahibganj : बरहरवा प्रखंड में 2 अकटूबर की शाम शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा करने को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च बरहरवा, रांगा, कोटालपोखर एवं बरहेट थाना क्षेत्रों में किया गया. इस दरम्यान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की. बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप कुमार उरांव ने पत्रकारों से कहा कि नवरात्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पूजा समितियों से अपील की गई है. चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर है. किसी भी तरह की हिंसा की खबर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें. मौके पर बड़हरवा पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, कोटलपोखर थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=435824&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही