Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पुलिस ने बच्चों को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

Sahibganj : बोरियो प्रखंड में सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर बुधवार को बालक मध्य विद्यालय बोरियो परिसर में बोरियो थाना पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी. बोरियो थाना के एएसआई सुषमा कुमारी ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग व नशे का सेवन नही करना चाहिए. साथ ही बाइक चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने और अपने साथ ज़रूरी कागजात रखने को कहा गया. एएसआई सुषमा कुमारी ने कहा कि वाहन तेज गति से न चलाए और पार्किग स्थल पर ही वाहन पार्क करें. इस मौके पर एसआई मांझी बेलगंडी, प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद सिंह, शिक्षक संतोष कुमार, विनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, हेलेना सोरेन, मथुरा प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-district-senior-cricket-league-inaugurated-by-dfo/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ज़िला सीनियर क्रिकेट लीग का डीएफओ ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही