Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मोबाइल दुकान में चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, सामान समेत एक चोर गिरफ्तार

Sahibganj : नगर थाना क्षेत्र में हरीतिमा मार्केट स्थित एक मोबाइल दुकान में 29 मई की रात चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के चौबीस घंटे के अंदर बाटा रोड निवासी विक्रम कुमार उर्फ पोत्ते (25) नामक चोर को सामान समेत गिरफ्तार किया है. उसके निशानदेही पुलिस ने उसी के घर से चोरी की  बैटरी, पांच मोबाइल और खंती जब्त की. गिरफ्तारी के बाद चोर के खिलाफ 45/23 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के समक्ष पूछताछ में उसने मोबाइल दुकान में चोरी की बात स्वीकार की. यह जानकारी 30 मई को एसडीपीओ राजेंद्र दुबे ने पत्रकारों को दी. कहा कि चोर खंती से दुकान का शटर में लगा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दुकान संचालक का नाम जोगीचक सरकंडा निवासी अमृत कुमार चौरसिया है. 30 मई की सुबह शटर का ताला टूटा देखकर संचालक को जानकारी दी. जानकारी पाते ही संचालक भागे-भागे दुकान आए. अंदर जाने पर रिपेयरिंग के लिए दिए गए मोबाइल, इन्वर्टर मशीन, बैटरी, कंप्यूटर समेत अन्य सामान गायब थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652188&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जर्जर भवन में विस्फोट से पांच बच्चें गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही