Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, दो बाइक जब्त

Sahibganj :  जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में हरिनचरा पुल के समीप 12 जून को थाना प्रभारी जगन्नाथ पान के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दुपहिया वाहनों के कागजात, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट समेत डिक्की की जांच की गई. चालक कहीं शराब पीकर वाहन तो नहीं चला रहे, इसकी जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई. थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि जांच के दौरान वैध कागजात नहीं रहने से दो बाइक जब्त किया गया. मौके पर एएसआई श्याम चरण हेंब्रम समेत पुलिस जवान मौजूद थे.

उधवा प्रखंड में भी चला वाहन जांच अभियान

12 जून को ही उधवा प्रखंड में राधानगर थाना के सामने थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दुपहिया और चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कागजातों की जांच की गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665024&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ठनका गिरने से युवक की मौत, पसरा मातम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही