Search

 
 
 

साहिबगंज : अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पशुपति यादव को लेकर पुलिस रांची रवाना

 
Sahibganj : अवैध खनन मामले में 20 अप्रैल की देर रात साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के भरतीया कॉलोनी से गिरफ्तार पशुपति यादव को  पुलिस 22 अप्रैल को सड़क मार्ग से रांची ले जाने के लिए रवाना हो गई. उसकी गिरफ्तारी का मामला एक हजार रुपए खनन घोटाला से जुड़ा है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रांची स्थित ईडी स्पेशल कोर्ट ने केस संख्या 4/22 के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया था. मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी. गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस ने एसीजेएम शेखर कुमार के न्यायालय में पेश किया. कोर्ट में पेशी के बाद उसे ईडी कोर्ट में पेश करने के लिए एसीजेएम ने ट्रांजिट रिमांड पर लेने के आदेश जारी किया. उसे रांची ईडी कोर्ट में पेश करने के लिए एसआई निरंजन कच्छप कड़ी सुरक्षा के बीच 22 अप्रैल को सड़क मार्ग से रांची के लिए  रवाना हुए. वहीं इसी मामले में पशुपति यादव का बेटा दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव फरार चल रहा है. ईडी कोर्ट ने दोनों के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी किया है. पुलिस को दोनों की तलाश है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615164&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर दौड़े युवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही