Search

 
 
 

साहिबगंज : पुलिस पदाधिकारी सीआरपीसी का नियमित अध्ययन करें : प्रधान जिला जज

 
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यशाला आयोजित, बेटियों को निडर रहने की अपील Sahibganj : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज की ओर से रविवार 23 जुलाई को सिदो कान्हू सभागार में जिला लेवल मल्टी स्टेक होल्डर्स कंस्लटेशन कार्यशाला आयोजित की गई. उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार और सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन सत्र में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित बच्चियों को बताया कि यदि आपके साथ विद्यालय या समाज में किसी प्रकार की घटना होती है तो उसकी जानकारी अपने माता-पिता को अवश्य दें. संकोच न करते हुए अपने अंदर डर की भावना को समाप्त करें. आप जब तक डरेंगे तब तक अपराध लगातार होता रहेगा. अपराध को रोकने के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है. समाज में गलत माहौल पैदा करने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी दें. गलत का साथ कभी न दे और गलत लोगों के साथ कोई समझौता न करें. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि पुलिस अपना कर्तव्य समझे. अनुसंधान में कोई कमी न करें, ताकि अपराधी को सजा मिल सके. डायरी को अच्छा से बनाएं. क्योंकि केस का मूल डायरी ही होता है. सभी पुलिस पदाधिकारी सीआरपीसी को अपनी दिनचर्या में लाएं एवं सीआरपीसी का अध्ययन नियमित करें. एसपी अनुरंजन किस्टोप्पा ने कहा कि हम लोगों को घर एवं समाज में ऐसा माहौल पैदा करना चाहिए कि बच्चियां निर्भीक होकर अपना काम कर सकें. उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि घर एवं समाज में जागरूकता लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना होगा. सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों को चिकित्सा सुविधा देने, उनकी जांच करने एवं काउंसलिंग करने से संबंधित जानकारी दी. कार्यशाला में पोक्सो एक्ट एवं जुबैलाइन एक्ट के विषय पर न्यायाधीशों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई. मंच का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेंद्र कुमार ने किया. यह भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-young-man-opened-fire-in-front-of-his-own-house/">साहिबगंज

: युवक ने अपने ही घर के सामने चलाई गोली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही