Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दाहू यादव व भाई सुनील यादव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Sahibganj : शनिवार को जिले में एक हज़ार करोड़ के अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के फरार आरोपी दाहू यादव उर्फ राजेश यादव और उसके भाई जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव उर्फ फिरोज यादव के शोभनपुर भट्टा स्थित घर पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने ईडी कोर्ट से निर्गत इश्तेहार का नोटिस चिपकाया. नगर इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने इश्तेहार की कार्रवाई पूरी की. इससे पहले पुलिस ने नगाड़ा डुगडुगी बजाया. थाना प्रभारी ने इस इश्तेहार को माइक पर पढ़कर स्थानीय लोगों को सुनाया. [caption id="attachment_539003" align="alignnone" width="131"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/DAHU-1-131x300.jpg"

alt="" width="131" height="300" /> दाहू यादव उर्फ राजेश यादव की फ़ाइल फ़ोटो[/caption] नगर इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी ने बताया कि ईडी कोर्ट के स्पेशल जज प्रभात कुमार शर्मा की कोर्ट से निर्गत इश्तेहार में एक महीना के भीतर ही कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है. अन्यथा कोर्ट की आगे की कार्रवाई करते हुए कुर्की जब्ती की की जाएगी. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, सुमित्रा कश्यप, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार बृजनंदन चौधरी दल बल के साथ वहां मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-medicine-will-be-given-under-mda-from-10-to-25-february/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 10 से 25 फरवरी तक एमडीए के तहत खिलायी जाएगी दवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही