Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पुलिस ने अपहृत किशोर को सकुशल किया बरामद

Sahibganj : जिले के जिरवाबाड़ी ओपी अंतर्गत समलापुर से 7 मई की संध्या अपहृत एक 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. अपहर्ताओं ने किशोर के पिता को फोन कर 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. स्थानीय लोगों के अनुसार अपहृत किशोर का नाम  पीरपैंती निवासी लाल बहादुर यादव का पुत्र भावेश कुमार है. वह शाम के समय अपने घर के पास खेल रहा था. तभी उसका अपहरण हो गया. उसकी मां ने यह जानकारी किशोर के पिता को दी. शाम के 7 बजे अपहर्ताओं ने उसके पिता को फोन कर फिरौती की मांग की. इसी बीच जिरवाबाड़ी ओपी के एसआई विक्रम कुमार को जानकारी मिली. वे समलापुर आकर किशोर के माता-पिता से पूछताछ की. 8 मई को भावेश कुमार को पीरपैंती रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बरामद कर लिया. फिलहाल उसे जिरवाबाड़ी ओपी थाना में रखा गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630893&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: बूंद-बूंद पानी को तरस रहें हैं सिमरिया पहाड़ के ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही