Search

 
 
 

अवैध खनन मामला : ईडी के नोटिस के बाद साहिबगंज पुलिस ने नयी प्राथमिकी दर्ज की

 
Ranchi :  साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित लोहंडामाको में अवैध रूप से पत्थर खनन करने के आरोप में साहिबगंज पुलिस ने गोड्डा जिला निवासी राकेश रंजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. राकेश रंजन झारखंड सीएम के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्रा के बेहद करीबी आलोक रंजन के भाई बताये जाते हैं. जिला खनन अधिकारी विभूति कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है.  अवैध पत्थर खनन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने फील्ड जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था.  गौरतलब है कि ईडी ने कुछ दिन पहले साहिबगंज में विभिन्न खनन स्थलों का औचक निरीक्षण किया था और अवैध खनन के निशान पाये थे. (पढ़ें, 3167">https://lagatar.in/there-are-3167-tigers-in-the-country-pm-modi-released-the-data-200-tigers-increased-in-four-years/">3167

बाघ हैं देश में, पीएम मोदी ने आंकड़ा जारी किया, चार सालों में 200 बाघ बढ़े)

राकेश रंजन है वंदना स्टोन वर्क्स के मालिक

जांच से पता चला कि राकेश रंजन वंदना स्टोन वर्क्स के मालिक है. जिनके पास पाइंट नंबर 3 पी, 4 पी, 5 पी, 8 पी और 107 पी में 6.74 एकड़ का खनन पट्टा है. लीज 10 साल यानी की अवधि के लिए वैध है. यह अवधि दिसंबर 2025 में समाप्त हो रही है. लेकिन आरोप है कि राकेश रंजन ने लीज से भी अधिक दो एकड़  जमीन पर अवैध खनन किया है. ईडी के अनुसार, अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान हुआ है, साथ ही प्रदूषण और राजस्व घाटा भी हुआ है. इससे पहले 8 अप्रैल को साहिबगंज पुलिस ने विष्णु यादव उर्फ ​​छोटू यादव के खिलाफ भी साहिबगंज में अवैध रूप से पत्थर खनन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. यह प्राथमिकी आईपीसी की धारा 379 और 175 और झारखंड खनिज (अवैध खनन की रोकथाम) परिवहन और भंडारण नियम 2017 और अन्य की धाराओं के तहत दर्ज की गयी थी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-sail-football-academys-two-day-selection-trial-inaugurated-250-players-participated-on-the-first-day/">पाकुड़

: सेल फुटबॉल अकादमी के दो दिवसीय चयन ट्रायल का शुभारंभ, पहले दिन 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही