Search

 
 
 

साहिबगंज : मतदान कर्मियों की पोस्टल बैलेट से वोटिंग सुनिश्चत करें- डीसी II समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को पोस्टल बैलेट कोषांग समेत अन्य कई कोषांगों का निरीक्षण किया. उन्होंने जिला जनसंर्क कार्यालय में बनाए गए पोस्टल बैलेट कोषांग, मीडिया सह हेल्प डेस्क कोषांग, सोशल मीडिया कोषांग व पुलिस लाइन के विवाह भवन में बनाए गए सामग्री कोषांग में जाकर वहां की व्यवस्था देखी. पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. कहा कि मतदान कार्य में लगे सभी कर्मियों का पोस्टल बैलेट से मतदान कराना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही अधिकारियों को फॉर्म 12 व 12 डी के माध्यम से पोस्टल मतदान के लिए आए आवेदनों के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए. पोस्टल बैलेट के माध्यम से एसेंशियल सर्विस, बुजुर्ग व 80 वर्ष के दिव्यांग मतदाताओं के बारे में जानकारी ली. मौके पर अपर समाहर्ता  राज महेश्वरम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, श्रम विभाग के पदाधिकारी धीरेंद्र नाथ महतो आदि मौजूद रहे.

रात्रि गश्ती बढ़ाएं, नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाएं : एसपी

[caption id="attachment_875985" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/sp-sah.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी कुमार गौरव[/caption] Sahibganj : साहिबगंज के एसपी कुमार गौरव ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर नियंत्रण के लिए रास्त्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए कारगर कदम उठाने को कहा. चोरी की पुरानी घटनाओं में लिप्त आरोपियों का डाटा तैयार कर उन पर विशेष नजर रखने और थानों में लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने वारंटियों को गिरफ्तार करने, वाहन जांच में तेजी लाने, अवैध लॉटरी, जुआ, अवैध पत्थर-बालू खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. बैठक में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, बड़हरवा एसडीपीओ, राजमहल एसडीपीओ, नगर थाना के इंस्पेक्टर समेत सभी थानेदार व ओपी प्रभारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-youth-injured-after-being-hit-by-train-dies-during-treatment/">गोड्डा

: ट्रेन की चपेट में आकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही