Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : प्रदूषण विभाग की टीम ने क्रशर प्लांट क्षेत्र का किया निरीक्षण

Sahibganj : जिले के मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद दुमका की टीम ने 16 फरवरी को क्रशर प्लांट क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के वक्त टीम के साथ सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी, डीएमओ विभूति कुमार, सीओ नरेश मुंडा और मिर्जाचौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन भी मौजूद थे. निरीक्षण में ज्यादातर क्रशर मशीन बंद पाए गए. उल्लेखनीय है कि ईडी की छापेमारी के बाद ज्यादातर क्रशर मशीनें बंद है. बंद का वजह क्रशर मशीन संचालकों के पास कागजात दुरुस्त नहीं होना है. जिन क्रशर मशीन संचालकों के पास कागजात दुरुस्त नहीं पाए गए थे, उसे बंद करने का नोटिस दिया गया था. टीम निरीक्षण कर यही देखना चाहती थी कि बंद रखने के नोटिस के बाद भी मशीनें संचालित तो नहीं हो रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=555533&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ज़िला सीनियर क्रिकेट लीग का डीएफओ ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही