Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मंडल कारा से कड़ी सुरक्षा के साथ प्रकाश चंद्र यादव भेजा गया रिम्स

Sahibganj : पत्थर कारोबारी और ईडी के गवाह प्रकाश चंद्र यादव उर्फ मुंगेरी यादव की गुरुवार की देर शाम को तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे साहिबगंज मंडल कारा से कड़ी सुरक्षा में रिम्स रांची भेजा गया. शाम करीब 7 बजे दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की सुरक्षा में एंबुलेंस रांची के लिए निकला. प्रकाश चंद्र यादव एक हजार करोड़ के कथित अवैध खनन मामले में ईडी का प्रमुख गवाह है. उसका डायबिटीज लेवल 6 सौ के पास चला गया था. जो कंट्रोल ही नहीं हो रहा था. नाजुक स्थिति को देखते हुए कारा प्रबंधन के गठित मेडिकल बोर्ड ने उसे बेहतर इलाज़ के लिए पहले दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने का निर्णय लिया. लेकिन बाद में मेडिकल बोर्ड और कारा प्रबंधन ने उसे रांची रिम्स भेजने का फ़ैसला किया. प्रकाश चंद्र यादव को बीते साल 29 जुलाई को साहिबगंज पुलिस ने आर्म्स एक्ट में रांची एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया था. प्रकाशचंद्र यादव पर सीसी एक्ट लगा हुआ है, इस वजह से वो अभी जेल में बंद है. यह">https://lagatar.in/amtara-climate-is-also-irregular-due-to-excessive-exploitation-of-the-environment-dfo/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पर्यावरण का अत्यधिक दोहन से जलवायु भी अनियमित: डीएफओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही