Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : श्रीरामकृष्ण शिवालय ठाकुरबाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू

Sahibganj : जिले के राजमहल विधानसभा अंतर्गत हाजीपुर दियारा ग्राम स्थित श्रीश्री 108 श्रीरामकृष्ण शिवालय ठाकुरवाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ की शुरुआत 6 मई से हो गई. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर महायज्ञ की शुरुआत की. मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में धार्मिक माहौल व आपसी भाईचारे का निर्माण होता है. अपने धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती है. राष्ट्रीय मंत्री को महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित भी किया. इस अवसर पर पंडित केके ओझा, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. राम प्रवेश यादव, रामानंद साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626307&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: गंगा के तटीय इलाकों में मिशन लाइफ कैंपेन का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही