Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के गुमानी में 11 फरवरी को प्रस्तावित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर झारखंड कांग्रेस ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को गुमानी, इस्लामपुर स्थित स्थानीय आवास पर एक अहम बैठक की. बैठक में 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू विशेष रूप से मौजूद थे. गौरतलब है कि 11 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बरहरवा के गुमानी से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत करेगें. यह">https://lagatar.in/sahibganj-district-task-force-sealed-seven-crushers/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला टास्क फोर्स ने सात क्रशर को किया सील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही